October 28, 2026

शहर के राजेंद्र नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली मेडिकल कॉलेज की छात्रा की लाश

maut

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेंद्र नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


पुलिस ने मृतक की पहचान MBBS की छात्रा नेहा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि छात्रा सागर मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। इस बीच छुट्टी पर वह अपने घर आई थी। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि ओवर ब्रिज से गिरने से छात्रा की मौत हुई है। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल डिटेल खंगाल रही है।


You may have missed