October 29, 2026

रायपुर में Murder : डकैती प्रकरण में जमानत पर रिहा आरोपी की हत्या, 2 गिरफ्तार

IMG-20210614-WA0008

रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर अरोपियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 9 जूून को रविशंकर साहू अपने साथी दीपक कुमार के साथ अपने मोटर सायकल में दर्री तालाब अछोली जा रहा था। इसी दौरान सतीश निषाद और धनेश्वर निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार दिन पूर्व मुझे हाथ पांव के टूटते तक मारपीट किया कहकर अपने पास रखे धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से रविशंकर साहू के सिर में और सिर के पीछे दोनों कान के नीचे लगातार तीन चार बार मारकर चोट पहुंचाया।


धनेश्वर निषाद ने पत्थर व हाथ मुक्का से मार कर रविशंकर उर्फ बोचू को घायल कर दिए। जिसे उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया । दीपक कुमार बंदे पिता रामकुमार बंदे उम्र 24 साल सुभाष चौक उरला थाना में रिपोर्ट दर्ज किया। रविशंकर साहू का उपचार के दौरान 13 जून को मौत हो गया।

जिस प्रकरण में धारा 302 आईपीसी जोड़ा गया। उरला थाना की टीम ने आरोपियों की लगातार पतासाजी कर आरोपी सतीश निषाद उर्फ बिस्तर पिता गणपत निषाद उम्र 23 साल निवासी हीरा नगर अछोली थाना उरला जिला रायपुर और धनेश्वर निषाद उर्फ पिंटू पिता शिव कुमार निषाद उम्र 23 साल निवासी हीरा नगर अछोली उरला थाना जिला रायपुर को कवर्धा जिला के बोड़ला से गिरफ्तार किया गया।

उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को जप्त किया गया। मृतक रविशंकर साहू उरला थाना में दर्ज डकैती के प्रकरण का आरोपी था। जो वर्तमान में जमानत पर रिहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया गया।


You may have missed