May 1, 2026

एक्शन मोड पर रायपुर पुलिस: अपराधियों के खिलाफ जारी है रायपुर पुलिस का स्पेशल अभियान

IMG-20210616-WA0014

 


रायपुर। अपराधियों के खिलाफ राजधानी पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग व थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधिक तत्वों, सहित हाल ही में जेल से रिहा हुए बंदियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूनसान स्थान, तालाब किनारे एवं शहर के आउटर क्षेत्रों में जमवाड़ा लगाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग सहित संदिग्ध व्यक्तियों के बैग, थैले पाकेट एवं वाहनों की डिक्की को भी लगातार चेक किया जा रहा है। 

1 से 15 जून तक 15 दिवस में इस विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थानों ने कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 30 प्रकरण, नारकोटिक्स एक्ट के 10 प्रकरण, सट्टा एक्ट के 22 प्रकरण, जुआ एक्ट के 12 प्रकरण एवं आम्र्स एक्ट के 11 प्रकरण पंजबीद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


You may have missed