April 29, 2026

Troll : योग दिवस पर तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुई बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन करीना कपूर खान, जानिए आखिर क्या रही वजह

IMG_20210621_190500

आज 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं को खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं। ऐसे में आज ये सितारे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।


ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन करीना कपूर खान ने भी अपनी एक तस्वीर को अब से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। और इस तस्वीर को पोस्ट करते ही एक्ट्रेस बूरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर को बिना किसी मेकअप लगाए शेयर किया है। जिस वजह से वो अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ”मेरे लिए योग का सफर 2006 में शुरू हुआ था, उस दौरान मैंने टशन और जब वी मेट साइन की थी। योग ने मुझे एक अलग सी शक्ति प्रदान की और मैं काफी फिट भी हो गई।

अब दो बच्चों के जन्म के बाद मैं एक दम थक चुकी हूं, जिस वजह से अब में धीरे धीरे योग की तरफ वापस जा रही हूं। मेरा योग का समय मेरा समय होता है, योग के करीब रहे हैं और इसे करते रहे हैं”

लेकिन अब इस तस्वीर पर जो कमेंट लिखे हैं वो बड़े ही अजीब हैं। लोगों ने एक्ट्रेस की तस्वीर पर लिखा है कि उनका चेहरा ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने कोई नशा किया हो। लोगों ने करीना कपूर खान की इस तस्वीर को देखकर कहा कि वो बिलकुल बूढ़ी लग रही हैं. किसी ने उनके तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘वाह दादी वाह’ जिस वजह से वो अब खूब ट्रोल हो रही हैं।


You may have missed