October 12, 2026

बड़ी कार्रवाई: करोड़ो रूपए के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.. सब्जी बोरियों के नीचे दबा रखा था गांजे का पूरा खेप

IMG_20210625_154626

महासमुंद। महासमुंद ज़िले में गाँजे की फिर बड़ी खेप पकड़ी है। महासमुंद पुलिस ने आयशर ट्रक में सब्ज़ी के बोरियों के नीचे छूपा रखा 1300 क्विंटल गाँजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है।


महासमुंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक को टेमरी नाका के पास पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार चालक और सहयोगी हड़बड़ा गए, पुलिस ने ट्रक की जाँच की तो गोभी के बोरों के नीचे 52 बोरियों में 1300 क्विंटल गाँजा बरामद किया गया।

पूछताछ में बताया गया है कि यह गाँजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले ज़ाया जाना था। इसकी सप्लाई दिल्ली भी होनी थी। बरामद गाँजे की क़ीमत 2 करोड़ साठ लाख रुपए बताई गई है। यह इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है।


You may have missed