June 27, 2026

BIG NEWS: सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर 35 लाख 17 हजार की ठगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

sast

रायपुर। सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर महिला एवं अन्य लोगों से 35 लाख 17 हजार रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सी ब्लॉक शिवानंदनगर खमतराई निवासी सरिता कुर्रे 31 वर्ष पिता घासीराम कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 1 मार्च 2019 में प्रार्थिया व अन्य लोगों को सुनीता साहू,पी अनसुईया राव,पुर्णिमा गीता,प्रतिभा मिश्रा एवं अन्य लोगों ने मिलकर 28 हजार रुपये तोला सोना देने का झांसा देकर 35 लाख 17 हजार रुपये नगदी ठगी कर लिया है। मामले की शिकायत 27 जून को थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है।



You may have missed