November 29, 2023

कोरोना रिटर्न, शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान


दिल्ली। एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है जिसके बाद कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए है। इसी कड़ी में राज्य के बड़े शहर नागपुर में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए इस शहर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह लॉकडाउन शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया है। इसके अलावा कई शहरों में अब सख्ती बढ़ा दी गई है। राज्य में सरकार ने कई पाबंदियां लगा दी हैं।


पढ़िए पूरी खबर-
सरकार के सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाके में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। इससे पहले पिछले महीने से ही सात मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। पहले शहर के बाजारों को शनिवार और रविवार को खोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन अब पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में किसी भी तरह के कार्यक्रम में जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र के पुणे समेत कई जिलों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *