November 29, 2023

सुहागरात के दिन पती के उड़ गए होश, जब पता चला कि मामला है कुछ और…


मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां शख्स ने ससुराल वालों पर किन्नर के साथ शादी कराने का आरोप लगाया है। शख्स ने एससी कार्यालय शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है।


पढ़िए पूरी ख़बर –
जानकारी के अनुसार यह मामला शिवपुरी के भावखेड़ी गांव का है। शख्स ने अपनी शिकायत में कहा कि दो साल पहले जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है।शख्स ने बताया कि यह बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव ने उसी रात 12 बजे ससुर को फोन लगाकर विरोध जताया। पंखी जाटव की उम्र 23 साल है। एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करने के दौरान उसने बताया कि शादी के अगले ही दिन वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया और महिला डॉक्टरों से उसकी जांच कराई। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि पंखी की पत्नी में महिला जैसे कोई लक्षण नहीं हैं।

पंखी ने अपने ससुराल वालों और पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पंखी ने शादी के नाम पर धोखा होने की वजह से पत्नी मनीषा को उसके मायके वापस भेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने के लिए दबाव बनाया।पंखी ने बताया कि उसके ससुर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। पंखी जाटव ने बताया कि 16 जून 2019 को उसकी मनीषा के साथ शादी हुई। लेकिन उसकी पत्नी किन्नर होगी, ये बात उसे सुहागरात के दिन पता चली। अगले ही दिन पंखी ने अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को इस बारे में बताया। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाकर उसका चेकअप कराया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मनीषा महिला नहीं बल्कि किन्नर है। इसके तुरंत बाद ही उसे मायके भेज दिया गया।

मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है। मनीषा ने शिकायत में पति के साथ ना रखने संबंधी बात कही है। इसके अलावा भरण पोषण की भी मांग रखी है। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पंखी ने एसपी कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई है।

कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह –
शख्स ने पांच-छह महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पत्नी पर जो आरोप लगाए, उसका कोई सबूत नहीं मिला है। थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *