June 3, 2026

BIG NEWS छत्तीसगढ़: महिला का अपहरण कर 7 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार 4 फरार

images (60)

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी से एक सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आ रहा है जहां, 7 हैवानो ने शादी समारोह में शामिल होने गई महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के मुताबिक सामुहिक दुष्कर्म की ये वारदात को कल देर शाम अंजाम दिया गया। कुनकुरी थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था जिसमें पीड़िता महिला अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुई थी।

ये भी पढ़े- BIG NEWS: नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, सब इंस्पेक्टर व उसके 2 साथियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

विवाह समारोह में गांव के ही लड़के राजू राम ने पीड़िता से पानी मांगा और पानी लेने के बाद महिला को जबरन पकड़कर मारुति वेन में ले गए, जहां दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। तीनों लड़कों ने इस महिला का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां जाकर सभी ने रेप किया। इसी दरम्यान 4 अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और उन्होने भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को जंगल मे छोड़कर फरार हो गए।


You may have missed