July 21, 2026

BIG NEWS : नहीं रहे महाभारत के “इंद्र” सतीश कौल, कोरोना वायरस ने ले ली जान

IMG_20210410_182548

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते महाभारत के अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया। लुधियाना में (73) वर्षीय अभिनेता ने अंतिम सांस ली। सतीश ने पौराणिक सीरीज महाभारत में भगवान इंद्र की भूमिका निभाई थी। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अनुभवी अभिनेता ने एक गंभीर वित्तीय संकट से गुजरने की दुहाई दी थी।


दयनीय हालत में सतीश कौल के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा करना तक मुश्किल हो गया था। अभिनेता के वृद्धाश्रम में रहने की खबरें सामने आई थीं हालांकि बाद में उन्होंने बताया था कि वह लुधियाना में किराए के घर में रह रहे हैं। सतीश कौल ने अपने करियर में मनोरंजन उद्योग से कुछ बड़े नामों के साथ 300 से अधिक पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया था।


You may have missed