July 21, 2026

धमतरी लॉकडाउन BREAKING: धमतरी में हुआ सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, जाने किन्हें मिली छूट

lockdown3_5921313_835x547-m

धमतरी। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। बता दे की अब धमतरी कलेक्टर जे.पी.मौर्य ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। धमतरी जिले में अब 11 अप्रैल से 26 अप्रेल तक टोटल लॉक डाउन रहेगा। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक सुबह 8 से 10 बजे तक जनरल स्टोर खुले रहेंगे और बैंक भी सुबह 11 से 2 बजे तक खुलेंगे।इसके अलावा किराना, दूध, सब्जी, फल के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अनाज, सब्जी और फल मंडियां सुब​ह 6 से 10 बजे तक खुलेंगी, इसके अलावा पशुचारा, और कृषि से संबंधित दुकाने सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी।



You may have missed