April 18, 2026

लॉकडाउन के नियमो की उड़ी धज्जियां : राजधानी के इस तालाब में मछली पकड़ने उमड़ी 200 से ज्यादा लोगों की भीड़

IMG_20210410_145402

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड–19 के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया हैं। वही राजधानी रायपुर में भी कल साम 6 बजे से लॉक डाउन लागू कर दिया गया है जो की 19 अप्रैल तक जारी रहेगा।


ये भी पढ़ें– Gandi Bat : गंदी बात फेम अन्वेषी जैन की ये बोल्ड तस्वीरे फिर इंटरनेट पर मचा रही हैं धमाल

इसी लॉक डाउन के बीच शहर के गुढ़ियारी इलाके में लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई। 200 से ज्यादा लोग मछली पकड़ने कूकरी तालाब के पास जमा हो गए। इस दौरान एक भी शख्स ने मास्क नहीं पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ लॉकडाउन 2021 : छत्तीसगढ़ के इन 9 जिलों में लगाया गया लॉकडाउन

इधर इसकी जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को खदेड़ा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों में राजधानी रायपुर हॉटस्पाट बना हुआ है। हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते रायपुर कलेक्टर ने 10 दिन का लॉकडाउन लगाया है। 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।


You may have missed