CG lockdown Return 2021 : छत्तीसगढ़ के इन 14 जिलों में हुआ लॉकडाउन का ऐलान, जाने कब से कब तक

रायपुर| प्रदेशभर में कोरोना के आंकड़े को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉक डाउन लगाया जा चूका है। जिनमे


रायपुर– 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का आदेश रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीय दासन ने जारी कर दिया है। कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है| शराब दुकानें, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी| शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी| कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे| रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा| कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी. एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी| मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे| अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा|
बिलासपुर– बिलासपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में 14 से 21 अप्रैल तक यानी कि 8 दिनों का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा जिसका आदेश कुछ ही देर में जारी हो जाएगा।
सूरजपुर, सरगुजा– सूरजपुर, सरगुजा 13 अप्रैल से लॉक डाउन प्रभावी रहेगा। यह लॉक डाउन दस दिनों का होगा। देर शाम तक या कल सुबह कलेक्टर इसकी आधारिक घोषणा कर सकते है।
रायगढ़– रायगढ़ जिले में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रत 12 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में टोटल लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी और सिर्फ मेडिकल दवाओं के संचालन को ही इजाजत होगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक दूध वितरण की इजाजत होगी।
धमतरी- धमतरी कलेक्टर जे.पी.मौर्य ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। धमतरी जिले में अब 11 अप्रैल से 26 अप्रेल तक टोटल लॉक डाउन रहेगा। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक सुबह 8 से 10 बजे तक जनरल स्टोर खुले रहेंगे और बैंक भी सुबह 11 से 2 बजे तक खुलेंगे।इसके अलावा किराना, दूध, सब्जी, फल के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अनाज, सब्जी और फल मंडियां सुबह 6 से 10 बजे तक खुलेंगी, इसके अलावा पशुचारा, और कृषि से संबंधित दुकाने सुबह 8 से 10 बजे तक खुलेंगी।
बलौदाबजार- बलौदाबजार के कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार बलौदाबजार जिले में 11 अप्रैल की शाम 6 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान जिले की सीमाएं पूर्ण रूप से सील रहेंगी।
जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला प्रशासन ने भी 11 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी कर दिया है। जशपुर जिला प्रशासन ने 11 अप्रैल सुबह 6 बजे से 18 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जिले में पूरी दुकानें बंद रहेंगी और शहर की सीमाएं सील कर दी गई है। प्रशासन ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक बाजार को भी बंद करने का निर्देश दिया है।
राजनांदगांव– राजनांदगांव जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन होगा, दुग्ध व्यवसाय के लिए सुबह 6 से 8 व शाम 6 से 7.30 तक का समय दिया गया है।
दुर्ग- दुर्ग में 14 अप्रैल तक और रायपुर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन का फैसला किया गया है, यहां भी कठोर लॉकडाउन लगाया गया है, जिसमें सिर्फ दो घंटे शाम सुबह दूध और मेडिकल सेवाओं को छूट रहेगी, बाकी सब कुछ बंद रहेगा। इस बार सब्जी और किराना को भी नहीं खोला जाएगा। राशन दुकाने और बैंक भी बंद रहेंगे।
कोरबा-कोरिया– 12 अप्रैल से कोरबा लॉकडाउन हो जायेगा। संपूर्ण कोरबा जिला 10 दिनों के लिए लॉकडाउन होगा। हालांकि अन्य जिलों से आमलोगों को यहां थोड़ी राहत होगी। दूध, न्यूज पेपर हॉकर, सब्जी दुकानों को कुछ देर की छूट होगी। कोरबा जिले में 12 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से लॉकडाउन लगेगा, जो 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा। कोरिया जिले में भी लॉक डाउन का ऐलान कर दिया गया है।
बालोद- बालोद जिला कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने 10 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी कर दिया हैं।
महासमुंद– महासमुंद जिले में बुधवार 14 अप्रैल 2021 से प्रातः 6 बजे से महासमुंद जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। पूर्णतया तालाबंदी लॉक डाउन लगा दिया गया है। यह लॉक डाउन गुरुवार 22 अप्रैल 2021 की मध्य रात्रि तक प्रभावशील रहेगा।
