July 20, 2026

रायपुर लॉकडाउन में मुर्गा बेचते पकड़ाया पोल्ट्री फार्म का संचालक, पोल्ट्री फार्म को सील कर लगाया गया 50 हजार रुपए का जुर्माना

IMG_20210411_201007

रायपुर। लॉकडाउन में एक पोल्ट्री फॉर्म के मालिक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब मुर्गा बेचते वह पकड़ा गया। नगर निगम की टीम ने चलानी करवाई करते हुए पोल्ट्री फॉर्म को सील कर दिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी पोल्ट्री फॉर्म का है जहां पोल्ट्री फॉर्म का संचालक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए मुर्गा बेच रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने दबिश दी और सूचना सही निकलने पर पोल्ट्री फॉर्म को सील कर 50 हजार रुपए की चलानी करवाई की।

आपको बता दे की कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया हैं। वही छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सब कुछ बंद रखा गया है। वही आज इस लॉकडाउन का उल्लंघन करते एक पोल्ट्री फार्म का संचालक पकड़ा गया। जिस पर नगर निगम की टीम ने कड़ी करवाई की।


You may have missed