July 21, 2026

BIG NEWS : प्रदेश के 3 आईएएस अधिकारी पाए गए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

20210406_104801

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के कहर से अब कोई भी अछूता नहीं रहा। आम नागरिकों से लेकर नेता, मंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारी भी इस संक्रमण की चपेट में आते जा रहे है। इसी बीच खबर आई है की प्रदेश के 3 आईएएस अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ गए है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


उन्होंने टवीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि जांच रिपोर्ट में वे कोरोना पाजिटिव मिले है। जो उनके संपर्क में आए है वे कोरोना जांच करा लें। वहीं राजस्व मंडल अध्यक्ष सीके खेतान और बलौदाबाजार के कलेक्टर सुनील जैन भी संक्रमण की जद में आ गए है। उन्होंने ने भी सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है।


You may have missed