April 19, 2026

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

goli khud

जगदलपुर। जिले के सीआरपीएफ 19 वीं बटालियन करनपुर कैंप में मंगलवार की देर शाम एक जवान कुबेर सिंह ने अपने हथियार से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। जवान के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। नगरनार पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।


ये भी पढ़े- BIG NEWS CG : सिरफेरे बेटे ने की पिता और दादी की निर्मम हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार करनपुर स्थित कैंप में सब कुछ सामान्य था। इसी बीच देर शाम को अचानक कमरे में गोली की आवाज सुनाई दी। जिससे कैंप में हड़कंप मच गया और साथी जवान कमरे की ओर भागे।

ये भी पढ़े- CG Lockdown Breaking : छत्तीसगढ़ का एक और जिले में हुआ लॉकडाउन का ऐलान, 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगा स्मपूर्ण लॉकडाउन

जवानों ने देखा कुबेर सिंह जमीन पर पड़ा था, जिसने अपने सर्विस हथियार से स्वयं को गोली मार ली थी। नगरनार टीआई ने बताया कि घटना की विवेचना की जा रही है, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।


You may have missed