April 20, 2026

BIG NEWS CG : जिले के इस कोविड केयर सेंटर से फरार हुए कोरोना के 4 संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप

frar2

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली (Mungeli) जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की मुंगेली (Mungeli) जिले के कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) से 4 मरीज फरार हो गए है। इस खबर के मिलते ही स्वास्थ्य विभाग (health Department) से लेकर प्रशासन (Administration) में हड़कंप मच गया है। ज्ञातव्य है कि इन चारों संक्रमितों का मुंगेली के क्रिश्चन हॉस्पिटल (Christian Hospital Mungeli) में इलाज चल रहा था।


इसे भी पढ़े- CG LOCKDOWN BREAKING : जिले में 26 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोविड सेंटर से चार कोरोना मरीज फरार होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अमला और प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चारों मरीज एक ही परिवार के हैं। मरीजों को आज ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक फोन से संपर्क करने पर अस्पताल प्रबंधन को मरीजों ने जमकर गाली-गलौज की।

इसे भी पढ़े- BIG NEWS : अब लोकप्रिय फिल्म अभिनेता विवेक ने कहा दुनियां को अलविदा, रजनीकांत–कमल हासन के साथ कर चुके थे काम

कोविड नियम उल्लंघन के तहत चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने थाने में लिखित शिकायत की है। कोरोना उपचार के लिए हाल ही में मिशन हॉस्पिटल को मान्यता दी गई है। इसी बीच इतनी बड़ी लापरवाही अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुंगेली में शुक्रवार को 364 कोरोना केस मिले हैं।


You may have missed