June 3, 2026

BIG NEWS : अब लोकप्रिय फिल्म अभिनेता विवेक ने कहा दुनियां को अलविदा, रजनीकांत–कमल हासन के साथ कर चुके थे काम

Screenshot_2021-03-17-11-05-34-690_com.android.chrome-01

लोकप्रिय तमिल फिल्म (tamil movie) अभिनेता विवेक (vivek) का चेन्नई (Chennai) के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे अभिनेता का निधन हो गया।


अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा है। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के वडापलानी स्थित एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई ने ईसीएमओ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।

इसे भी पढ़ें– LOCKDOWN 2021 : पुरे देश में 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या है सच

जानकारी के अनुसार उन्हें शुक्रवार सुबह 11 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल के एमरजेंसी रूम में लाया गया था। बिगड़ती तबीयत को देखकर उनकी पत्नी और बेटी अस्पताल लेकर पहुंची थीं। अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजू शिवसामी ने कहा कि यह अचानक आए तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम के साथ कार्डियोजेनिक शॉक के कारण हुआ। इसका कोरोना वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें कोरोना भी नहीं था। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब विवेक इस तरह से अस्पताल आए। उन्हें थोड़ा ब्लडप्रेशर था।

इसे भी पढ़ें– Sex Racket : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मौके से 5 युवती व एक युवक गिरफ्तार

तमिल सिनेमा में काम करने वाले विवेक कॉमेडियन थे। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन और विक्रम संग काम किया था। माधवन की फिल्म रन उनके लिए बड़ी फिल्म साबित हुई थी। इससे उन्हें तमिल सिनेमा में सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था।


You may have missed