November 10, 2026

सोना खरीदने का ये है सही मौका, अभी 9085 रुपये है सस्ता

sonachandi

नई दिल्ली। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सोने-चांदी का भाव भी बढ़ता जा रहा है। लोग एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सोना की ओर बढ़ रहे हैं। निवेशकों का रुझान एक बार फिर गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड की तरफ बढ़ रहा है। बीते हफ्ते सोने के भाव में 723 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। जिनके घरों में शादी है और अभी तक गहने नहीं खरीदे गए हैं तो उनके लिए यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली है। हालांकि अब भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी 9085 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके भाव पिछले साल की तरह आसमान छू सकते हैं। इसी तरह चांदी भी पिछले साल के हाई से 7198 रुपये सस्ती है।


इस दौर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित सोना ही नजर आ रहा है। निवेशकों का रुझान गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और बॉन्ड की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि सोने के रेट बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है।


You may have missed