March 23, 2023

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से गैंगरेप मामले में उपनिरीक्षक को किया गया सेवा से बर्खास्त

कांकेर। जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक किशोर तिवारी को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उपनिरीक्षक किशोरी तिवारी पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार चल रहा है। अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी.के निर्देश पर डीआईजी विनोद खन्ना ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। इससे पहले उप निरीक्षक किशोर तिवारी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में भानुप्रतापपुर थाने में धारा 376(डी) 506 भादवि., 3(2) (1) एसटी/एससी एक्ट 04, 06 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।