BIG NEWS : कॉलेज और कोचिंग संस्थान सहित सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हरियाणा। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए हरियाणा (Haryana) सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आईटीआई, पुस्तकालय, सरकार या निजी प्रशिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे। महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी 31 मई तक बंद रखने के ऐलान कर दिया है।


इसे भी पढ़ें– Lockdown 2021 : देश के 150 जिलों में लग सकता है लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव
हरियाणा (Haryana) में बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर चिंतित राज्य सरकार की ओर से अब प्रदेश के सभी हिस्सों में शिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद कर दिया गया है। इसमें निजी और सरकारी सभी पर आदेश लागू किए गए हैं।

