May 7, 2026

लॉकडाउन में एक्शन मोड़ पर रायपुर पुलिस : आकस्मिक चेकिंग पर निकली टीम ने 31 दुकानों पर चलानी करवाई कर एक दुकान को किया सील

IMG_20210430_214953

रायपुर। कारोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं इस महामारी पर नियंत्रण पाने हेतु जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रायपुर जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन (लाॅक डाउन) घोषित किया गया है। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा दूध, किराना, फल एवं सब्जी व्यापारियों को शर्तो के अधीन एक निश्चित समयावधि तक कोरोना महामारी हेतु जारी गाईड लाईन व निर्देशों का पालन करने के साथ व्यवसाय करने की अनुमति दी गई है।


इसे भी पढ़ें– Video Viral : अब सैनिटाइजर भी नही है सुरक्षित, युवक ने सैनिटाइजर पर ही कर दिया हाथ साफ

इसी तारतम्य में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 30.04.21 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र एवं थाना माना क्षेत्रों के किराना, फल एवं सब्जी दुकानों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

इसे भी पढ़ें– रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रायपुर पुलिस का एक और एक्शन : 17 हजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में 31 फल एवं सब्जी दुकानों के व्यापारियों द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाईड लाईन व निर्देशों का पालन नहीं करने पर 7,200 रूपये का चालानी कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई सब्जी मण्डी एवं कमल विहार पास सब्जी की दुकान लगाने वालों द्वारा निर्धारित समय पश्चात् दुकानों को बंद नहीं करने पर 05 दुकानों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही

 

 डूमरतराई थोक बाजार स्थित मंजू श्री ट्रेडिंग द्वारा निर्धारित समय पश्चात् वाहन में सामान लोड करने पर दुकान को सील किया गया। चेकिंग कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, जोन कमीश्नर, थाना प्रभारी माना, थाना प्रभारी आजाद चैक सहित पुलिस बल व नगर निगम का अमला मौजूद रहें।


You may have missed