BIG NEWS : रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में चाकू-बाजी, शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर नुकीले औजार से हमला
रायपुर। शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तरुण बाजार संतोषी नगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद सरीफ 24 वर्ष पिता निशार अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 29 अप्रैल को शाम 7.30 बजे राजा खान 21 पिता शेख महमुद खान ने प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही है कहने पर गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर नुकीले औजार से भुजा पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294,506 बी 327 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज की है।



