BIG NEWS CG : धूमधाम से शादी करना दूल्हे को पड़ा महंगा, दूल्हे के साथ रिश्तेदार भी निकले कोरोना पॉजिटिव
अंतागढ़। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना की चपेट में अब आम आदमी से लेकर नेता और अभिनेता तक आ रहे है। इसी बिच एक खबर आई है की अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी में धूमधाम से शादी करना महंगा पड़ गया है। दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया है।



