छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के 4 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
सुकमा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान के लिए केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगड़ेगुड़ा, परिया, रावपारा, खुंड्सपारा की ओर रवाना हुए इस दौरान रावपारा के पास कैम्प लगाकर बैठे नक्सली पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख कैम्प छोड़कर जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।


पुलिस की संयुक्त पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर चार नक्सलियों के मिलिशिया सदस्य वंजामी जोगा पिता स्व. रामा, मड़कम नंदा पिता स्व. जोगा, मड़कम रिंकू पिता भीमा निवासी कन्नापारा बगड़ेगुड़ा, पदाम संतोष पिता स्व. देवा निवासी रवापारा सिरसेट्टी को गिरफ्तार कर किया है।
गिरफ्तार नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग व आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। जिनके पास से विस्फोटक व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गिरफ्तार नक्सलियों को सुकमा न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया। बाद में पुलिस पार्टी द्वारा नक्सली कैम्प को ध्वस्त किया गया। आस-पास क्षेत्र में सर्चिंग करने पर दैनिक उपयोगी सामग्री, व एक आईईडी 05 किग्रा वजनी बरामद किया। जिसे टीम के द्वारा मौके पर ही निष्क्रीय कर दिया।

