Kanupriya : दूरदर्शन की जानी मानी न्यूज़ एंकर और अभिनेत्री कनुप्रिया का कोरोना से निधन
नई दिल्ली। न्यूज़ एंकर कनुप्रिया Kanupriya की कोरोना से मौत हो गयी है। कनुप्रिया दूरदर्शन Doordarshan की जानी पहचानी न्यूज़ एंकर थी। कोरोना संक्रमण के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। कनुप्रिया एंकर के साथ एक खूबसूरत अभिनेत्री भी थी।


कनुप्रिया ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर कहा था कि वह अस्पताल में एडमिट हैं तथा उन्हें सभी की दुआओँ की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि कनुप्रिया का ऑक्सीजन स्तर कम होने और बुखार बढ़ने के कारण उनकी मौत हो गई।

