June 3, 2026

आज 2 मई का राशिफल : जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

वृष राशि – Vrishabha Rashi
आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जो आपके दिल के करीब है। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। उच्च अध्ययन के लिए प्रयासरत छात्रों को वांछित परिणाम मिलेगा, बशर्ते वे अपने प्रयास कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। यदि आपके पास कुछ विदेशी संपर्क हैं, तो ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आपकी यात्रा सफल होगी। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।


मिथुन राशि – Mithun Rashi
आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। अभिभावक हर फैसले में बच्चों का साथ देंगे। अकेले निर्णय लेने से बचें। आपके उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न हैं। आपको अपने शब्दों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे। उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि – Kark Rashi
आज आपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही उस पर अमल शुरू करना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आपको संवेदनशील होना होगा।

सिंह राशि – Singh Rashi
परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप सेआपकी मदद कर सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi
गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह चिंताओं का एक स्रोत हो सकती है और आपको तनाव की स्थिति में रख सकती है। तनाव आपके व्यवसाय पर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। आपका कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। दूसरों के लिए स्थायी गारंटी से बचें।

तुला राशि – Tula Rashi

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। अपने क्रोध को जितना हो सके आप उतना काम करे तभी आप हर कार्य में सफलता पा सकते है। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आप एक आवश्यक प्रस्ताव को अस्वीकार कर सकते हैं जो आप लोगों को आकर्षित नहीं करेगा। यात्रा आप लोगों को बिजी रख सकती है। धार्मिक कार्य तो पूर्ण होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi

आज आप अपने घर के काम में ही वयस्त रहेंगे। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े है तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा| आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi

 रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें।

मकर राशि – Makar Rashi

आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी, रैंक और पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। किन्तु स्थिति माता-पिता के स्वास्थ्य और भलाई के लिए बहुत अच्छी नहीं है। छोटे भाई-बहनों को जीवन में बाधाओं का सामना करने या स्वास्थ्य गड़बड़ी का सामना करने की संभावना है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi

कुंभ राशि वाले धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। आपके पास वित्त के मामले में एक जटिल समय होगा एवं कुछ पुराने ऋण आप लोगों को परेशान करेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi
आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति थोड़ी रुकेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी।


You may have missed