April 19, 2026

BIG NEWS : मतगणना के दौरान 7 मतगणना कर्मी पाए गए कोरोना संक्रमित, मतगणना स्थल पर मचा हड़कंप

20210425_001007

हाथरस। हाथरस से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान 7 मतगणना कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव corona positive आई है। संक्रमित होने की सूचना के बाद मतगणना स्थल पर हड़कंप मच गया।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

बता दें कि आज यूपी के 75 जिलों में पंचायत चुनाव Panchayat Election की मतगणना चल रही है, जिसमें हाथरस भी शामिल है। इस दौरान पंचायती राज विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की सख्‍त हिदायत दी है।

इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!

इस वजह से मतगणना केंद्रों पर तैनात ड्यूटी कर्मियों का कोरोना टेस्‍ट किया जा रहा है। इस वजह से हाथरस के सासनी और मुरसान केंद्रों पर आज सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद कर्मियों का RTPCR टेस्‍ट किया गया, जिसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


You may have missed