April 18, 2026

BIG NEWS : कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री का कोरोना से हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

20210425_001007

भोपाल। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ( Congress MLA and former minister Brijendra Singh Rathore ) का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। उनका ऑक्सीजन लेवल बेहद डाउन था। इससे पहले उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। जहां तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल लाया गया था।


बता दें कि पृथ्वीपुर विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर ( Brijendra Singh Rathore ) 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह घर में ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबियत बिगड़ने पर वह झांसी के एक निजी हास्पिटल में भर्ती हो गए थे, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को सुबह से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अब उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट किया गया है। जहां पर चिरायु हास्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा था।


You may have missed