Lockdown Breaking : कलेक्टर ने जारी किया 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अविनाश लवनिया ने भोपाल में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है।


इसे भी पढ़ें–Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
कोरोना कर्फ्यू नगर निगम भोपाल और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में लागू होगा। इससे पहले कलेक्टर द्वारा जारी किये गए आदेश में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे फिर बढ़ा दिया गया है।

