पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 20 लाख की अवैध शराब के साथ एक आरोपी और दो कार जब्त
मुरैना। लॉकडाउन और कोरोनाकाल के बीच तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। लॉकडाउन की आड़ में शराब व अन्य नशीली पदार्थों की तस्करी लगातार जारी है और तस्करी की सूचना पर पुलिस की करवाई भी लगातार जारी है।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच
इसी बीच मध्यप्रदेश के मुरैना से एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी है। तस्कर के हाथ से 15 से 20 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ 2 कार जब्त किया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया हैं।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
मिली जानकारी के अनुसार शराब माफिया राजस्थान की शराब लाकर मुरैना और ग्वालियर में खपाते थे। वहीं आरोपियों के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है। चिन्नौनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

