प्रमोद प्रेमी यादव के ‘लहे लहे बथे कमरिया’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लगाई आग, बोल्डनेस देख खुली रह जाएंगी आंखे!
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Presmi Yadav) आजकल अपने गानों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चहेते सिंगर का एक और धमाकेदार गाना ‘लहे लहे बथे कमरिया’ (Lahe Lahe Bathe Kamariya) रिलीज हुआ है। गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी (Global Music Junction Bhojpuri) ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब (Youtube) चैनल रिलीज किया है, जिसे अभी तक 11 लाख व्यूज मिल गए हैं। वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और खूब वायरल भी कर रहे हैं।


‘लहे लहे बथे कमरिया’ का म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने बनाया है और इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी,विक्की विशाल ने लिखे हैं। वीडियो को डायरेक्ट पवन पाल ने किया है और इसके प्रड्यूसर हैं राजकुमार सिंह। प्रमोद प्रेमी ने इस गीत को अपने अलग अंदाज में गाया है। प्रमोद हमेशा उनके गाने को सुनने वालों का शुक्रिया अदा करते रहते हैं। उन्होंने कहा है कि मेरे गीतों को जितना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, मैं उसके लिये दिल से अपने तमाम प्रशंसकों और भोजपुरी दर्शकों का आभारी हूं। बता दें उनके और भी कई म्यूजिक एल्बम जैसे ‘पढ़तानी नौवा में’, ‘गरमी में मैदा फायदा करी’ और ‘लभर के लईका हो गईल’ जैसे गाने भी खूब वायरल हुए थे।

