रायपुर लॉकडाउन की आड़ में इस बड़े होटल को खोलकर व्यवसाय करना पड़ा भारी, निगम ने किया सील
रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा लॉकडाउन के बाद भी होटल खोलकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आज फिर कार्यवाही की गई। आज कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल ( New Netaji Hotel ) को सील कर दिया गया।


निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि न्यू नेताजी होटल के संचालक द्वारा होटल खोलकर समोसा, कचौड़ी, मिठाईयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए पूर्व में चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके बाद होटल को आज सील कर दिया गया।
लॉकडाउन में अभी सिर्फ रेस्टोरेंट को ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की छूट दी गई है। नाश्ता, मिठाई बेचने आने होटलों को नहीं खोलने के निर्देश हैं। इसके बाद भी होटल खोले जाने पर निगम द्वारा अलग जोनों में सील बन्द करने की कार्यवाही की जा रही है।

