RAIPUR LOCKDOWN : राजधानी में लॉकडाउन कुछ छूट के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन
रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा आज की गई समीक्षा बैठक में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह का लॉकडाउन कुछ रियायतो के साथ जारी रहने की संभावना जताई गई है। ज्ञातव्य है कि राजधानी रायपुर एवं पड़ोसी जिले दुर्ग एवं राजनांदगांव एवं बिलासपुर में लॉकडाउन के अवधि में रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है।


इसे भी पढ़े- CG Lockdown : छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की मांग
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में एक सप्ताह का लॉकडाउन आगे बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जिलों में एक ओर बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा एवं रायगढ़ में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रायपुर, दुर्ग व राजनांदगाव सहित प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से संक्रमण पर लगाम लगा है, इसके चलते प्रदेश के जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जाएगा।
वर्तमान में प्रदेश के छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के मामले ज्यादा आ रहे हैं, इसलिए माना जा रहा है अभी लॉकडाउन पूरी तरह से खोलने का सही समय नहीं है। रियायतों के तहत सीमित अवधि के लिए किराना दुकान, अनाज की दुकानें एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदी में छूट मिलेगी। बाकी अवधि में पूर्व की तरह सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।
इसे भी पढ़े- रायपुर लॉकडाउन की आड़ में इस बड़े होटल को खोलकर व्यवसाय करना पड़ा भारी, निगम ने किया सील
वरिष्ठ चिकित्सकों का मानना है कि कोरोना का पीक आया है या आने वाला है यह अभी बता पाना संभव नहीं है किन्तु प्रदेश के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन कराना ही सहीं रहेगा। अचानक बाजारों को खोल देना सहीं नहीं रहेगा। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ आ सकती हैं।

