June 8, 2026

Sripradha : एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा का कोरोना से निधन

shrip

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा ( Sripradha ) का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा ( Sripradha ) ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों जैसे `आग के शोले`, `खून की प्यासी`, `बेवफा सनम`, `वक्त की रफ्तार` में काम किया है।


सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीप्रदा ( Sripradha ) की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, कोविड की दूसरी लहर ने श्रीपदा ( Sripradha ) की जान ले ली। श्रीप्रदा हमारी फ्रेटर्निटी की सीनियर मेंबर थीं।

बता दें, अपने करियर में श्रीप्रदा ( Sripradha ) ने करीब 70 फिल्मों में काम किया था। श्रीप्रदा ( Sripradha ) ने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म `बंटवारा` में भी काम किया था। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

हिंदी के अलावा श्रीपदा ( Sripradha ) से भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। वे भोजपुरी फिल्म `हम तो हो गई न तोहार` में भी नजर आईं। इस फिल्म में श्रीप्रदा ( Sripradha ) के अपॉजिट भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन थे। उनकी मौत पर रवि किशन ने दुख जताया है। रवि किशन ने कहा कि वे एक अच्छी एक्ट्रेस थीं। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की हिम्मत दे। टीम बॉलीवुड लाइफ भी दिग्गज एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देती है और उनके परिवार के लिए सांत्वनाएं।


You may have missed