June 3, 2026

Big News Raipur : दो भाइयों ने खेला खुनी खेल, एक ने चाकू तो दूसरे ने हंसिया से मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

KHUNII

रायपुर। रायपुर के बीरगांव में एक युवक की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी गई क्योंकि वो अपने दोस्त का मोबाइल वापस मांग रहा रहा था। घटना नागेश्वर नगर की है। गुरुवार की रात यहां 5-6 युवकों की टोली ने साथ में बैठकर बातें की, खाना खाया। कुछ मिनट बाद इन्हीं में से दो भाइयों ने अपने दोस्त की चाकू और हंसिया मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम दीपक और रवि तिवारी है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अपने दोस्त झम्मन यादव की हत्या की है।


इस घटना के बारे में युवकों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के रहने वाले झम्मन यादव, हिरेन्द्र देवागंन, सुभाष, करण और कार्तिक गुरुवार की रात आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। ये सभी आरोपी दीपक और उसके भाई रवि के दोस्त हैं। सभी ने साथ मिलकर खाना भी खाया। इस बीच रवि तिवारी ने हिरेन्द्र देवागंन से उसका मोबाइल ले लिया। रवि ने कहा कि एक नंबर सेव करने के बाद वो फोन लौटा देगा। फोन लेकर रवि घर चला गया। कुछ देर बाद बाकी के युवक फोन लेने गए तो रवि ने कहा कि फोन मेरे पास है ही नहीं। इसके बाद सभी आपस में झगड़ने लगे।

तिवारी भाइयों से झम्मन और उसके दोस्तों ने कुछ रुपए भी उधार लिए थे। फोन लौटाने की बात के दौरान आरोपी दीपक ने कहा कि रुपए जब लौटाए जाएंगे तो वो फोन दे देगा। इस बात पर झगड़ा और बढ़ गया। दीपक ने घर में रखा हंसिया लेकर झम्मन पर कई वार कर दिए। ये देखकर रवि भी झगड़े में कूद पड़ा उसके पास बटनदार चाकू था। उसने चाकू से झम्मन और हिरेंद्र पर वार किए। इसी बीच घायल हुए झम्मन की मौत हो गई। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


You may have missed