Underworld don Chhota Rajan : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हुई कोरोना वायरस से मौत! खबर आग की तरह वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ( Underworld don Chhota Rajan ) की मौत की खबर झूठी निकली है। छोटा राजन Chhota Rajan की मौत की खबर को गलत करार देते हुए दिल्ली के एम्स ने कहा कि वो ज़िंदा है और उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि छोटा राजन Chhota Rajan का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद 62 वर्षीय छोटा राजन Chhota Rajan को 25 अप्रैल को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था।


छोटा राजन Chhota Rajan के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे हैं, जिनमें से लगभग 4 मामलों में उसे कोर्ट से सजा हो चुकी है। छोटा राजन Chhota Rajan उर्फ़ सदाशिव तिहाड़ जेल परिसर की जेल नंबर 2 के अति सुरक्षित वार्ड में रखा गया था। कोरोना होने के बाद एम्स लाया गया है।

ध्यान रहे छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम Dawood Ibrahim कभी एक ही गिरोह में हुआ करते थे, लेकिन दाऊद Dawood Ibrahim की भारत विरोधी शक्तियों के साथ मिलने के बाद छोटा राजन Chhota Rajan उससे अलग हो गया था। इसके बाद बैंकॉक में दाऊद के आदमियों ने छोटा राजन Chhota Rajan पर हमला भी किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके पेट की एक महत्वपूर्ण आंत को खासा नुकसान पहुंचा था।
इसके बाद छोटा राजन Chhota Rajan को सीबीआई द्वारा जारी कराए गए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर मलेशिया में गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे साल 2015 में भारत डिपोर्ट करके लाया गया। भारत लाए जाने के बाद भी सुरक्षा कारणों के चलते उसे मुंबई की जेलों में नहीं रखा गया क्योंकि यह आशंका थी कि दाऊद Dawood Ibrahim समर्थित ग्रुप उसके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं और मुंबई की जेल में उस पर हमला हो सकता है। इस आशंका के मद्देनजर छोटा राजन Chhota Rajan को सभी मामलों की सजा भुगतने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

