Kolkata Night Riders : कोलकाता नाइट राइडर्स के ये सलामी बल्लेबाज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एनजेडसी ने दी जानकारी
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) के बल्लेबाज टिम सिफर्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव Tim Siefert Corona Positive पाए गए हैं और वह अब आईपीएल 14 IPL14 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ( NZC ) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।


सलामी बल्लेबाज सिफर्ट Tim Siefert फिलहाल अहमदाबाद में आइसोलेट हैं, लेकिन वो चेन्नई जाएंगे और उसी अस्पताल में इलाज कराएंगे, जहां पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी Australian cricketer Mike Hussey इलाज करवा रहे हैं। सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव Siefert Corona Positive होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वरुण चक्रवर्ती Varun Chakraborty और संदीप वारियर Sandeep Warrier कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।
एनजेडसी ने एक बयान में कहा, सिफर्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह अब आईपीएल 14 IPL14 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड New zealand के खिलाडिय़ों के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। सिफर्ट मध्यम लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। चरंटीन रहकर वह अपना इलाज कराएंगे। न्यूजीलैंड लौटने की अनुमति देने से पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव की प्रतीक्षा करनी होगी। न्यूजीलैंड New zealand लौटने पर सिफर्ट को 14 दिनों के लिए आइसोलेट में रहना होगा।
न्यूजीलैंड New zealand बोर्ड के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि सिफर्ट का अतीत में सात बार निगेटिव परीक्षण किया गया था। हालांकि पिछले दस दिनों में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टिम के लिए वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है और हम उसके लिए सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं।

