धमतरी की 12 बेटियों ने एमबीबीएस पूरा कर बनीं डॉक्टर, पहली बार धमतरी जिले में 14 युवाओं ने किया एमबीबीएस उत्तीर्ण
धमतरी। जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से ही हो, बेटियां भी घर में उजाला करतीं हैं। इस कहावत को धमतरी की 12 युवा बेटियों ने चारितार्थ कर दिया है। रात और दिन पढ़ाई कर ये बेटियां एमबीबीएस पास कर डॉक्टर बन गई हैं। उनकी इस सफलता ने धमतरी के लिए मिसाल पेश की है। साढ़े चार साल तक एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। डॉक्टर के रूप में सेवा देने के लिए उनके देखा गया सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।


समाज के विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना बहुत ही जरूरी माना गया है। क्योंकि ये बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार को ही नहीं बल्कि समाज को भी नई दिशा देती हंै। डॉक्टरी क्षेत्र में अब बेटियों का दबदबा कायम होने लगा है। इस साल धमतरी जिले में कुल 12 युवाओं ने एमबीबीएस पास किया है। जिनमें 12 बेटियां हैं। अब वे एक साल का इंटर्नशिप देकर या तो सीधे डॉक्टर के पेशे में उतर आएंगे या फिर पीजी की पढ़ाई आगे करेंगे। ताकि उन्हें किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल हो सके। वैसे तो धमतरी जिले के कुल 14 विद्यार्थियों ने एमबीबीएस में सफलता हासिल की है। इसमें से 2 बेटे और 12 बेटियां हैं जिसमें 4 गांव से आते हैं।
साक्षी साहू पिता स्व. राजू साहू ग्राम कुर्रा की है। साक्षी शुरू से ही मेघावी छात्रा रहीं हैं। उन्होंने अपने पिता के निधन होने के बाद मां के संरक्षण में रहकर पढ़ाई की। साक्षी की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिता ने साक्षी को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था। जिसे बेटी साक्षी ने पूरी कर दी है। उन्होंने वर्ष 2016 में शंकराचार्य कॉलेज में प्रवेश लिया और साढ़े चार साल की पढ़ाई के बाद डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की।
इन्हें मिली सफलता साक्षी साहू पिता स्व. राजू साहू ग्राम कुर्रा, धमतरी, मानसी शाह पिता कीर्ति शाह बनियापारा, धमतरी, छाया वाधवानी पिता महेश वाधवानी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, प्रीति वाधवानी पिता राजकुमार वाधवानी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी, तान्या रोहरा पिता जगदीश रोहरा विवेकानंद कालोनी, धमतरी, सुमन हर्षयानी पिता स्व. भूषण हर्षयानी आमापारा वार्ड, धमतरी, साक्षी चोपड़ा पिता दीपक चोपड़ा रामबाग, धमतरी, श्रेया पटौंदा पिता संदीप पटौंदा डीसीएच, धमतरी, जीनल दामा पिता हरेश दामा गुजराती कॉलोनी, धमतरी, मानसी नाहर पिता संतोष नाहर सदरबाजार, धमतरी, श्वेता साहू पिता डॉ. जीवनलाल साहू फरसियां, नगरी, चंचल साहू पिता हितेश साहू ग्राम देवपुर, नगरी, नुरेन्द्र सिन्हा पिता यशवंत सिन्हा सेमरा, भखारा।

