July 21, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में हवा से फैल रहा है कोरोनावायरस का नया संक्रमण, डॉक्टर अनिल जैन ने किया दावा

coco

रायपुर। देश प्रदेश भर में एक बार फिर कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। रोजाना भारी मात्रा में नए कोरोना मरीज की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है की छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का नया संक्रमण हवा से फैल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने डॉक्टर अनिल जैन के हवाले से उक्ताशय की जानकारी दी है। डॉक्टर अनिल जैन नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ हैं।


छत्तीसगढ़ सीएमओ के ट्विटर हैंडल से जारी डॉक्टर अनिल जैन के वीडियो संदेश में यह बताया गया है कि कोरोना वायरस हवा के ज़रिए फैल रहा है।

इस वीडियो में डॉक्टर अनिल जैन ने उदाहरण के साथ स्पष्ट किया है कि यह नया स्टेन सतहों के द्वारा नहीं बल्कि हवा के ज़रिए इसका फैलाव हो रहा है, और बचाव के लिए मास्क और समुचित दूरी ही बचाव के लिए प्रारंभिक और कारगर विकल्प है।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1390886678718414849?s=19


You may have missed