Fact Check : पान के पत्ते का सेवन करने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
एक खबर में दावा किया जा रहा है की पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस कोविड–19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। क्या आखिर में इससे कोरोना वायरस को मात दिया जा सकता है तो आइए जानते है–


देशभर में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। लाॅकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। घरों में रहकर जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो कुछ लोग इस चीज का फायदा उठाने में लगे हुए हैं। लोग फर्जी मैसेज भेजकर कोरोना काल में गुमराह बनाने में लगे हैं।
दरसल इस खबर में दावा किया जा रहा है की पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस कोविड–19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। लेकिन भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इस दावों को खारिज किया है।
खबर के दावों की जांच के बाद पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि “एक #फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है व संक्रमित व्यक्ति को भी ठीक किया जा सकता है।”
एक #फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है व संक्रमित व्यक्ति को भी ठीक किया जा सकता है। #PIBFactCheck #COVID19 से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना ज़रूरी है। #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/w5CZKCZvjG
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 8, 2021
#PIBFactCheck
#COVID19 से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का पालन करना ज़रूरी है।

