WHO ICMR की तरफ से भारत को बड़ी चेतावनी.. भारत में 10 मई तक हो सकती है 50 हजार लोगों की मौत..जानिए आखिर क्या है सच
देशभर में कोरोना के संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। लाॅकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। घरों में रहकर जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं तो कुछ लोग इस चीज का फायदा उठाने में लगे हुए हैं।


इसे भी पढ़ें– Fact Check : सेंधा नमक के साथ कच्चा प्याज खाने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस! जानिए क्या है सच
लोग फर्जी मैसेज भेजकर कोरोना काल में गुमराह बनाने में लगे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में इन दिनों एक फर्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है की COVID19 के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है। लेकिन भारत सरकार की संस्था पीआईबी ने इस मैसेज को फर्जी बताया है।
इसे भी पढ़ें– Fact Check : नाक में नींबू का रस डालने से खत्म हो जाता है कोरोना वायरस!
खबर के दावों की जांच के बाद पीआईबी ने ट्वीट कर बताया है कि एक खबर में दावा किया जा रहा है कि #COVID19 के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए #WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है।
एक #फ़र्ज़ी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि #COVID19 के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए #WHO की तरफ से भारत को चेतावनी दी गई है।
इस पर @WHOSEARO द्वारा पहले भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कृपया ऐसे किसी मैसेज को फॉरवर्ड न करें।
पढ़ें:https://t.co/LFR4NgHfDR#PIBFactCheck pic.twitter.com/7FL1cGYPVh
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 8, 2021
#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। कृपया ऐसे भ्रामक वीडियो या मैसेज को फॉरवर्ड न करें।

