Viral : पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने ग्रामीण को लात-घूंसों से पीटा और गमछा डाल घसीटा
शहडोल। इन दिनों पपौंध थाना पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस कर्मी एक ग्रामीण की लात-घूंसों से पिटाई कर रही है। ग्रामीण की पिटाई का मामला पांच मई का बताया गया है, जिसकी शिकायत सात मई को पीडि़ता ने एसपी शहडोल से की।


मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस की बर्बरता, ग्रामीण को सड़क पर लात-घूसों से पीटा, देखिये वीडियो#mpnews #crime #shahdolpolicehttps://t.co/APiU3R4W8V pic.twitter.com/M84CmPDY2Q
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 7, 2021
पीडि़त सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम ओदरी ने एसपी के यहां शिकायत करते हुए कहा कि वह गेहूं लेकर खरीदी केंद्र जा रहा था। साथ ही बीमार भैंस के लिए दवा भी लेना था। इसी दौरान पपौंध थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जीवन ने लॉकडाउन में घूमने का कारण पूछते हुए उसे जमीन पर पटक कर पीटना शुरू कर दिया। साथ ही गमछे से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना दिया।

