भखारा में शुरू हुआ कोविड केयर सेंटर, 50 केंद्रीयकृत ऑक्सीजन बेड सुविधायुक्त
धमतरी। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भखारा भी कोविड केयर सेंटर के रूप में क्रियाशील रहेगा। 7 मई से इसकी शुरुवात हो गई है। इस केंद्र के शुरू होने से भखारा सहित आस-पास के गांव कोर्रा, जी-जामगांव, कचना इत्यादि के कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।


इसे भी पढ़े- सावधान : शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमो में डीजे बजाने पर होगी जब्ती, घर वाले पर लगेगा जुर्माना
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि इस केंद्र में पूर्ण प्रशिक्षित चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ 24×7 सेवांए देंगे।

उन्होंने भखारा और आसपास के लोगों से अपील की है कि कोविड पॉजिटिव जरुरतमंद मरीजों को इस केंद्र के शुरू होने की जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोविड केयर सेंटर भखारा डाॅ.श्रवण देवांगन, मो. नंबर 78281-06497, प्रभारी ग्रामीण चिकित्सा सहायक गौरव बंगानी मो. नंबर 98264-95757 और चिकित्सा अधिकारी जिला कोविड-19 नियंत्रण अधिकारी डॉ. विजय फूलमाली मो. नंबर 98939-50640 से सम्पर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े- बड़ी लापरवाही: अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित निकला मृतक, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़
गौरतलब है कि यहां 50 सेन्ट्रलाईज ऑक्सीजनयुक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग से 40 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेण्डर, जिसकी क्षमता 47.20 लीटर है, की आपूर्ति भी की गई है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन और दान-दाताओं के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भखारा को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है । बताया गया है कि यहां भर्ती मरीजों के खाने की व्यवस्था स्थानीय दान-दाताओं से की जाएगी ।

