April 18, 2026

तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने सब्जियों से भरी ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 युवकों की मौत

IMG_20210509_112826

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने सब्जियों से भरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो में सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटना हुनमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फूटा मकबरा स्थित रोड की है। रेत से लदा डंपर तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही सब्जी से लदी ऑटो को उसने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें– इंटरनेशनल कॉल गर्ल रैकेट : व्यापारी ने 7 लाख देकर थाइलैंड से बुलाई कॉल गर्ल.. लेकिन कॉल गर्ल की हो गई कोरोना से मौत.. फिर हुआ ये

बताया जा रहा है कि ऑटो में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में चारों को गंभीर चोंटे आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत हो गई। डंपर की रफ्तार का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर एक दुकान में जा घुसा।


You may have missed