कोरोना से बचाव के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, परिणाम देख हो जाएंगे हैरान
कोरोना वायरस कोविड–19 के चलते एक बार फिर लॉक डाउन और कर्फ्यू जैसे हालात बन गए है। जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए है और घर में रह कर कोरोना वायरस के घरेलू इलाज भी खोजने में लगे हुए है। इसी बीच पीआईबी फैक्ट चेक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कोरोना से बचाव का आसान नुस्खा बताया गया है। इसमें हल्दी और जीरे का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। हालांकि, अगर आप यह सोच रहे हैं कि इन दोनों को खाने के लिए इस्तेमाल करना है तो आप गलत हैं। दरअसल, पीआईबी ने इसका ऐसे इस्तेमाल करने के लिए कहा है, जिससे लोग घर में ही रहें।


पीआईबी ने बताया- कैसे करें हल्दी और जीरे का इस्तेमाल पीआईबी के फैक्ट चैक ट्विटर अकाउंट ने एक ट्वीट किया है। इसमें हल्दी और जीरे की फोटो डालते हुए लिखा गया है कि क्या आप इंटरनेट पर कोरोना से बचाव के घरेलू नुस्खों के बारे में पढ़-पढ़कर ऊब गए हैं? अब तस्वीर में दिए गए नुस्खे को आजमाइए, परिणाम देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसके बाद फोटो में जो विधि दी गई है, वह कुछ इस तरह की है। सबसे पहले थोड़े से हल्दी पाउडर को लेकर जीरे के साथ मिला लें। इसके बाद एक-एक करके जीरे को हल्दी से अलग करें। फिर तीसरी लाइन में कहा गया है कि ऐसे ही कुछ-कुछ काम करते रहें, लेकिन बिना आवश्यकता के घर के बाहर नहीं निकलें।
अब तस्वीर में दिए गए नुस्खे को आज़माइए, परिणाम देखकर आप भी हैरान रह जाएँगे।
क्या आप इंटरनेट पर कोरोना से बचाव के घरेलू नुस्खों के बारे में पढ़-पढ़कर ऊब गए हैं?
अब तस्वीर में दिए गए नुस्खे को आज़माइए, परिणाम देखकर आप भी हैरान रह जाएँगे। #PIBFactCheck #COVID19 #IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona pic.twitter.com/993onv9ji1
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 7, 2021
#PIBFactCheck #COVID19 #IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona
सरकार पिछले साल से ही कोरोना से बचने के लिए लगातार तीन चीजों को बार-बार ध्यान दिलवा रही है। इसे शॉर्ट फॉर्म में एसएमएस भी कहा जा रहा है। ये तीन चीजें- सैनिटाइजेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग हैं। सरकार और कोरोना पर बनी एक्सपर्ट कमेटी कह चुकी है कि यदि महामारी से बचना है तो फिर हमें अपने हाथ को बार-बार साबुन से धुलना या सैनिटाइज करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा ही मास्क पहनकर रखना चाहिए। हाल ही में सरकार ने डबल मास्क पहनने के लिए कहा है। वहीं, घर पर भी मास्क पहनकर रखने की बात कही है, जिससे कोविड महामारी की चपेट में आने से बचा जा सके। वहीं, एक-दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए भी बार-बार कहा जाता रहा है। सरकार का यह भी कहना है कि जब तक बहुत जरूरी नहीं हो, तब तक घर पर ही रहना चाहिए और बाहर नहीं निकलना चाहिए।

