June 3, 2026

Radhe : फिल्म राधे का एक और गाना Zoom Zoom हुआ रिलीज, वीडियो ने रिलीज होते ही मचाया इंटरनेट पर धमाल

IMG_20210510_210507

फिल्म राधे Radhe : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के हर ट्रैक ने अब तक जबरदस्त धमाल मचाया है। फ़िल्म के गानों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की रिलीज़ से तीन दिन पहले, राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के निर्माताओं ने सलमान खान Salman Khan और दिशा पटानी Disha Patani पर फिल्माया गया एक और गीत ‘ज़ूम-ज़ूम’ Zoom Zoom रिलीज़ कर दिया है।


अपने खूबसूरत म्यूजिक कम्पोजीशन के साथ, इस गाने में सलमान खान Salman Khan के मस्तीभरे और आकर्षक हुकस्टेप्स की भरमार है, जो दर्शकों को सलमान और म्यूजिक के साथ डांस करने पर मजबूर कर देगा। गाने में बतौर फीमेल लीड दिशा और सलमान अपनी केमिस्ट्री दिखाते हुए झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। डांस नंबर को सुरम्य और खूबसूरत एम्बी वैली में शूट किया गया है।

गाने का संगीत साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स कुणाल वर्मा द्वारा लिखित हैं। ऐश किंग और यूलिया वंतूर ने इसे अपनी आवाज़ दी है और सीजर गोंसाल्विस ने इसे कोरियोग्राफ किया है।


You may have missed