बड़ी खबर रायपुर : कोविड केयर सेंटर के पास मिली अज्ञात युवती की लाश का पुलिस ने किया खुलासा
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना कोविड केयर सेंटर के पास 4 मई को मिली एक अज्ञात युवती की लाश की पहचान को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोविड सेंटर के पास मिली अज्ञात युवती के शव की शिनाख्ती हो चुकी है।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : मदिरा प्रेमियों ने एक घंटे में क्रैश किया पोर्टल, बड़े पैमाने पर शराब बुकिंग होने से पोर्टल क्रैश
युवती की पहचान दल्लीराजहरा के मज्जीटोला निवासी वीरन कमाची उर्फ बबली रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस फिजियोथिरिपिस्ट सुमीत कुमार और उमेश यादव नामक दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पढ़िए पूरी खबर–
आपको बता दे की यह मामला रायपुर के माना थाना इलाके का है। बीते 4 मई को माना कोविड सेंटर के पास एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। मॉर्निंग वॉक करने आये स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद माना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोशल मीडिया पर उठी बबीता जी के गिरफ्तारी की मांग, जानिए आखिर क्यों?
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि लाश बालोद जिले के दल्लीराजहरा के मुच्चेटोला की रहने वाली वीरन कमाची उर्फ बबली की है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने फिजियोथिरिपिस्ट समेत 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
इसे भी पढ़ें–BIG NEWS : नदी में तैरते हुई नजर आयी 50 से ज्यादा लाशें, शवों को नदी में बहा रहे लोग
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती की कोरोना से मौत मानकर कोविड सेंटर के पास लाश फेंककर गए थे। हालांकि इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है पुलिस जिसकी तलाश कर रही है पुलिस का दावा है कि इस पूरे मामले का जल्द ही खुलासा कर सकती है।

