Big News Raipur : चेकिंग पॉइंट में महुआ शराब की तस्करी करते पकड़े गए 2 युवक
रायपुर। थाना खरोरा के केशला चेकिंग पॉइंट में आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया। जिनके पास 5 प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 25 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ।


आरोपी 1. श्यामलाल बैस पिता घासूराम बैस आयु 35 वर्ष
आरोपी 2. रामजी वर्मा पिता प्रेमु वर्मा आयु 31 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गोड़ही, थाना मंदिर हसौद के खिलाफ अपराध क्रमांक 183/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। शराब के अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक Cg 04 Mt 8681 को भी विधिवत जप्त किया गया है।

