June 3, 2026

BIG NEWS : तीन बेटियों और एक बेटे के साथ मां ने लगाई पुल से छलांग, कारण जान आप भी हो जायेंगे हैरान

IMG_20210512_192752

प्रयागराज। प्रयागराज (Prayagraj) के नए ब्रिज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पांच लोगों ने जमुना नदी (Jamuna River) में छलांग लगा दी। समय रहते ही परिवार के सभी सदस्यों को नविकाओं द्वारा बचा लिया गया है।


पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस ने जब परिवार के होश आने पर पूछताछ की तो घरेलू झगड़े की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रीवा (Riva) के रहने वाला एक परिवार 120 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रयागराज नैनी नए ब्रिज (Prayagraj Naini new bridge) से सुसाइड करने पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें– सेक्स के अड्डे को बनाया गया कोरोना टेस्टिंग सेंटर और कॉल गर्ल्स कर रही कोरोना की जाँच, जाने कहा का है यह पूरा मामला

मध्यप्रदेश रीवा (Madhya Pradesh Riwa) के रहने वाली रोहिणी तिवारी अपने 24 साल की बेटी रुपाली, मनाली (22), श्रेया (18) और बेटा अंश (15) के साथ नैनी नए ब्रिज (Naini new bridge) से आत्महत्या के मकसद से छलांग लगा दी। हालांकि, पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने सकुशल पूरे परिवार को बचा लिया, लेकिन इस दौरान मां रोहिणी और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। घरेलू कलह से अजीज आकर पूरा परिवार एक साथ प्रयागराज (Prayagraj) आत्महत्या करने पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें– EXCLUSIVE VIDEO CG : इस गांव में धड़ल्ले से चल रहा जुआ सट्टे का अवैध कारोबार,

ये रही वजह–
प्रयागराज (Prayagraj) कीटगंज पुलिस ने परिवार के होश आने पर मां रोहिणी,और बेटियां रुपाली, मानली से आत्महत्या की वजह पूछी तो तीनों ने एक ही जवाब दिया। पिता राधाकृष्ण तिवारी पर बच्चों पर ध्यान न देने और दुश्मनों का तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने दी रायपुर में दस्तक, 15 मरीज रायपुर एम्स में किए गए भर्ती

साथ ही परिवार के लोगों ने यह भी बताया पिता अपने बड़े भाइयों के परिवार पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन अपने परिवार पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे। आलम यह था कि हम सब भुखमरी के कगार पर आ गए थे। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर आत्महत्या का हम लोगों ने फैसला किया।


You may have missed